Ipl 2011 %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be 111042800024_1.htm

dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संगकारा ने गेंदबाजों को सराहा

Advertiesment
कोच्चि टस्कर्स
कोच्चि टस्कर्स को उसी के घरेलू मैदान पर हराने के बाद डेक्कन चार्जर्स के कप्तान कुमार संगकारा ने अपने गेंदबाजों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि डेल स्टेन और ईशांत शर्मा ने पहले छह ओवर में शानदार गेंदबाजी की।

डेक्कन चार्जर्स ने कोच्चि को यहां खेले गए आईपीएल मैच में 55 रन से हरा दिया जिसमें जीत के नायक तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा रहे जिन्होंने पांच विकेट लिए।

संगकारा ने कोच डेरेन लीमैन की तारीफ करते हुए कहा कि लीमैन को क्रिकेट की जबर्दस्त समझ है। हमने जब बल्लेबाजी की तो लगा 130-140 अच्छा स्कोर होगा। बाद में लीमैन ने गेंदबाजों से सही लाइन और लैंग्थ पर ध्यान देने के लिए कहा और नतीजा सामने है।

चार मैच हारने के बाद मिली जीत पर उन्होंने कहा कि हमें लगातार अच्छा खेलते रहना होगा। वहीं कोच्चि के कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा कि ईशांत ने उनसे मैच छीन लिया।

उन्होंने कहा कि गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। हमें पता था कि उनके पास अच्छे गेंदबाज है और ईशांत ने तो जबर्दस्त गेंदबाजी की। पिच से गेंदबाजों को अपेक्षा से अधिक उछाल मिला। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi