Ipl 2011 %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af 111050300126_1.htm

Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गांगुली बदलेंगे पुणे का भाग्य

Advertiesment
इंडियन प्रीमियर लीग
WD
पूर्व क्रिकेटरों ने सौरव गांगुली की इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी का स्वागत करते विश्वास व्यक्त किया कि चुनौतियां पसंद करने वाला यह पूर्व भारतीय कप्तान पुणे वारियर्स का भाग्य बदल सकता है।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम ने गांगुली के पुणे की टीम से जुड़ने पर कहा कि वह हमेशा चुनौतियां पसंद करते हैं और यह उनमें से एक है।

उन्होंने कहा, ‘सौरव को चुनौतियां पसंद हैं। वह केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करेगा। उसे किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना है। वह पहले भी भारतीय टीम और आईपीएल में ऐसा कर चुका है।’

करीम ने कहा, ‘गांगुली में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। उनके समकालीन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मेरा मानना है कि वह काफी फिट हैं। आईपीएल में आपको काफी यात्रा करनी पड़ती और कार्यक्रम व्यस्त होता है और मुझे लगता है कि ये उनके लिये चुनौतियां होंगी।’

उन्होंने कहा वह अच्छा प्रदर्शन करके टीम को भी प्रेरित कर सकते हैं। यदि वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे टीम का भाग्य भी बदल सकता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi