Publish Date: Thu, 21 Apr 2011 (12:30 IST)
Updated Date: Thu, 21 Apr 2011 (12:29 IST)
कोच्चि टस्कर्स केरल से मिली छह रन की पराजय से खासे हताश नजर आ रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि छोटे लक्ष्य का पीछा न कर पाना उनके लिए निराशाजनक रहा।
गंभीर ने मैच के बाद कहा हमारे सामने 133 रन का लक्ष्य था और हमें उसका पीछा आसानी से कर लेना चाहिए था लेकिन हम अपने स्तर के अनुरूप नहीं खेले।
उन्होंने कहा इस बार विकेट पिछले मैच के मुकाबले बेहतर था लेकिन जीत का श्रेय पूरी तरह कोच्चि को जाता है जिसके गेंदबाजों ने अपने छोटे स्कोर का बअचाव कर लिया। यूसुफ पठान के घुटने की चोट के लिए गंभीर ने कहा कि कोई गंभीर बात नहीं है। वह अगले मैच के लिए ठीक हो जाएँगे। (वार्ता)