Ipl 2011 %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%b9%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a %e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3 %e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f 111043000073_1.htm

dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब हर मैच महत्वपूर्ण-व्हाइट

Advertiesment
डेक्कन चार्जर्स आईपीएल 4 कैमरून व्हाइट
डेक्कन चार्जर्स के धुरंधर बल्लेबाज कैमरून व्हाइट ने आज कहा कि आईपीएल-4 में अब तक ज्यादातर टीमों की स्थिति कमोबेश एक जैसी होने के कारण टूर्नामेंट के शेष मैच काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।

गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर व्हाइट ने कहा अंक तालिका में शीर्ष स्थान अभी किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। कल हम अगर जीत जाते हैं तो यह हमारी चौथी जीत होगी और हम शीर्ष चार में जगह बना लेंगे।

उन्होंने कहा कि चार्जर्स की टीम सुपर किंग्स को हल्के में कतई नहीं लेगी। व्हाइट ने कहा चेन्नई बहुत अच्छी टीम है। खासकर घरेलू मैदान पर वह लाजवाब है। हमें सही परिणाम हासिल करने के लिए ठीक समय पर ठीक प्रयास करने होंगे। उनकी टीम अच्छी है, उससे भी अच्छे उसके कप्तान हैं और खिलाड़ी तो बहुत ही अच्छे हैं।

टूर्नामेंट में चार्जर्स की बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ बने व्हाइट ने कहा कि चेन्नई को निश्चित रूप से घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजी में पिछले कुछ मैचों में काफी निखार आया है और अगर बल्लेबाजी और गेंदबाजी एक साथ चल पड़े तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा अमित मिश्रा लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। ईशांत ने पिछले मैच में बता दिया कि हालात साथ दें तो वह कभी भी खतरा पैदा कर सकते हैं। भारतीय गेंदबाजों के साथ डेल स्टेन और डेनियल क्रिस्टियन भी बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं। अपने फॉर्म के बारे में व्हाइट ने कहा मैंने टूर्नामेंट में बहुत अच्छी शुरुआत की लेकिन दो मैचों में 30-30 रन बनाने के बाद अगले मैच में रन आउट हुआ। अब उम्मीद कर रहा हूँ कि कल के मैच में ज्यादा से ज्यादा रन बटोर सकूँ। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi