Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत

हमें फॉलो करें व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत
, बुधवार, 23 अगस्त 2023 (23:05 IST)
मॉस्को। Yevgeny Prigozhin was passenger on crashed plane : रूस में वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है प्रिगोझिन कुछ माह पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की थी।  रूसी एजेंसियों के अनुसार विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है जिनमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। मास्को और सेंट पीट्‍सबर्ग के बीच यह हादसा हुआ है। 
पुतिन के खिलाफ किया था विद्रोह : टेलीग्राम चैनलों पर अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि जेट को रूसी हवाई सुरक्षा बलों ने मार गिराया था, हालांकि इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है। येवगेनी प्रीगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय पर वैग्नर शिविर पर मिसाइल हमला करने का आरोप लगाते हुए अपने सैनिकों को मॉस्को की तरफ आगे बढ़ने से आदेश दे दिया था। 
 
तब वैग्नर सैनिकों ने दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में सैन्य फैसिलिटी पर कब्जा कर लिया था। निजी सेना वैग्नर के प्रमुख प्रिगोझिन ने बीते जून के महीने में रूसी सशस्त्र बलों के खिलाफ एक असफल विद्रोह का नेतृत्व किया था।

कभी रसोइया थे : प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। पुतिन की तरह येवगेनी भी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी।
 
हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया। येवगेनी ने जेल से बाहर आने के बाद बिजनेस करने का फैसला किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाना शुरू किया। इसके बाद रेस्तरां खोला। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरायल, NASA और पुतिन ने भारत को दी बधाई