यमन संघर्ष के कारण पांच लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल : यूनिसेफ

Webdunia
मंगलवार, 27 मार्च 2018 (19:49 IST)
सना। यमन के गृहयुद्ध में सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के हस्तक्षेप के बाद से अभी तक करीब पांच लाख यमनी बच्चों ने स्कूल छोड़ा है। बच्चों की सुरक्षा की चिंता में कई माता-पिता उन्हें घर में रखना पसंद कर रहे हैं।


यूनिसेफ ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि करीब बीस लाख बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है, क्योंकि युद्ध में भाग लेने के लिए नाबालिगों की भर्ती की जा रही है। यूनिसेफ के यमन प्रतिनिधि मेरिट्शेल रेलानो ने कहा, यमन में बच्चों की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, क्योंकि उन्हें शिक्षा नहीं मिल रही है या बेहद सीमित तरीके से मिल रही है।

उन्होंने कहा कि स्कूल जाने के रास्ते भी खतरनाक हो गए हैं। बच्चों की सुरक्षा की चिंता में कई माता-पिता उन्हें घर में रखना पसंद कर रहे हैं। यूनिसेफ का कहना है कि 2015 से अभी तक सशस्त्र बलों ने अभी तक कम से कम 2,419 बच्चों की भर्ती की है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुएं का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

एक्शन में अमित शाह, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों पर कसा शिकंजा

LIVE: BSF का बड़ा फैसला, ऑक्ट्रोई पोस्ट पर सभी नागरिकों की आवाजाही रोकी

अगला लेख
More