कौन हैं लिज ट्रस ? जिन्होंने ब्रिटेन पीएम चुनाव में ऋषि सुनक को दी मात

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (18:25 IST)
लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया है। दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता माना जाता है। दो महीने चले चुनावी कैम्पेन में वे काफी आक्रामक रही। पीएम चुनाव में ट्रस को 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। ट्रस ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुनक की तारीफ की और यह कठिन संघर्ष था।
ALSO READ: लिज ट्रस : प्रोफाइल
लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं। वे कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। जानिए कौन हैं लिज ट्रेस-
 
मैरी एलिजाबेथ ट्रस या लिज ट्रस का जन्म 1975 में ऑक्सफोर्ड में हुआ था। खुद को वामपंथ बताने वाली लिज ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर थे और अपनी मां एक नर्स थीं। स्कूली पढ़ाई के बाद लिज ट्रस ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिलॉसोफी, राजनीति और इकनॉमी पढ़ने के लिए एडमिशन लिया।

कंजर्वेटिव पार्टी की नेता बनीं ट्रस तब लिबरल डेमोक्रेट्स के लिए छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं और पार्टी की कार्ड होल्डर मेंबर थीं। ऑक्सफोर्ड में रहते ही ट्रस ने लिबरल डेमोक्रेट्स का साथ छोड़ा और 180 डिग्री पलटी मारते हुए कंजर्वेटिव पार्टी में स्विच कर गईं।
ALSO READ: ऋषि सुनक : प्रोफाइल
ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने एक कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम किया और साल 2000 में उसी कंपनी के अकाउंटेंट ह्यूग ओ'लेरी से शादी कर लीस लिज ट्रस के दो बच्चे हैं।
1981-1983 के बीच लिज ट्रस की मां परमाणु निरस्त्रीकरण अभियान के लिए मार्च निकाल रही थीं। वे ऐसे संगठन की मेंबर थीं जो लंदन के पश्चिम में अमेरिकी परमाणु हथियार स्थापित करने की अनुमति देने के मार्गरेट थैचर सरकार के फैसले का जोरदार विरोध कर रहा था।

मॉक इलेक्शन के वाकए के ठीक 39 साल बाद आज लिज ट्रस वास्तविक रूप से आयरन लेडी कही जानें वालीं थैचर का अनुसरण करने हुए कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More