suvichar

ज्वालामुखी फटा, घरों पर गिरा लावा, हड़कंप

Webdunia
शुक्रवार, 4 मई 2018 (14:34 IST)
होनोलुलु (अमेरिका)। अमेरिका में हवाई द्वीप के किलाऊ ज्वालामुखी ने शुक्रवार को प्रचंड रूप में लावे उगले, जो निकट के रिहायशी इलाके में घरों पर गिरने लगे। इसके चलते वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित वहां से निकालने के आदेश दिए गए।
 
हवाई काउंटी ने बताया कि लावे लीलानी एस्टेट्स में एक दरार से फूट रहे थे। लीलानी एस्टेट्स  बिग आईलैंड पर पाहोआ शहर के निकट स्थित है। स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो  फुटेज में ज्वालामुखी से निकलते लावे एक सड़क की दरार से निकलते नजर आ रहे हैं।
 
हवाई ड्रोन फुटेज में जंगल से लावों की सर्पीली रेखा नजर आ रही है। आसपास के सामुदायिक  केंद्रों को लोगों के आश्रय के लिए खोल दिया गया है। पाहोआ सामुदायिक केंद्र के पुनर्निर्माण  निदेशक रांसोन योनेडा ने बताया कि अब तक 15 लोग केंद्र में पहुंचे। कुछ लोग अपने मवेशियों  के साथ पहुंचे और सूचना पाने के लिए आतुर थे।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि गुरुवार दोपहर को जमीन में नई दरारों का  पता चला और इनसे गर्म वाष्प के साथ लावे निकल रहे थे। हवाई काउंटी सिविल डिफेंस एजेंसी  ने मंगलवार को सैलानियों के लिए मार्ग बंद कर दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रांची में विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

‘देवभूमि के कण-कण में राष्ट्रभक्ति’, हर घर तिरंगा यात्रा में बोले CM धामी

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ एथेनॉल विरोध पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा

झारखंड में क्यों नहीं शांत हो रहा छात्रों का गुस्सा?

अगला लेख