उत्तर कोरिया को बड़ी राहत, अमेरिका नहीं लगाएगा नए प्रतिबंध

Webdunia
शनिवार, 23 मार्च 2019 (09:46 IST)
पाम बीच। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के अपने प्रशासन के आदेश को वापस ले लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप अपने ट्वीट में किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं।

उनके इस ट्वीट ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि मंत्रालय ने किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की। ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, मैंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आज आदेश दिया। व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि ट्रंप किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन ट्रंप ने इस सप्ताह ऐसा करने की धमकी जरूर दी थी।

उनके प्रशासन ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के संदेह में दो चीनी जहाजरानी कंपनियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाए थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार को बयान दिया कि ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

सपा नेताओं के बयान पाकिस्तानी प्रवक्ता जैसे, UP के CM Yogi ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल

खाकी की खादी को सलामी: मध्यप्रदेश में पुलिस का नया तमाशा, अब हर विधायक को सल्यूट का ड्रामा!

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 1 मई से 31 मई तक होंगे ट्रांसफर,पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी

राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, निष्कासन की कार्रवाई जारी

LIVE: बड़ी खबर! गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग, अर्धसैनिक बलों के चीफ मौजूद

अगला लेख