Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, कड़े होंगे अमेरिकी वीजा के प्रावधान, देनी होगी यह जानकारी...

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (12:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के वीजा का आवदेन करने वालों को अब अपने पुराने मोबाइल नंबरों, ई-मेल आईडी और सोशल मीडिया का इतिहास समेत कई अन्य जानकारियां भी मुहैया करानी होंगी। ट्रंप प्रशासन ने वीजा प्रावधानों को कठिन बनाने की मुहिम शुरू की है ताकि देश के लिए खतरा बन सकने वाले लोगों को यहां आने से रोका जा सके।
 
फेडरल रजिस्टर पर गुरुवार को प्रकाशित एक दस्तावेज के अनुसार गैरशरणार्थी वीजा पर अमेरिका आने की इच्छा रखने वाले हर इंसान को सवालों की एक सूची का जवाब देना होगा। गृह विभाग का आकलन है कि नए नियमों से 7.1 लाख शरणार्थी वीजा आवेदक तथा 1.4 करोड़ गैरशरणार्थी वीजा आवेदक प्रभावित होंगे।
 
इसमें कहा गया है कि वीजा आवेदकों को विभिन्न सोशल मीडिया के यूजरनेम तथा मौजूदा फोन नंबर की जानकारी समेत पिछले 5 साल के दौरान इस्तेमाल किए सभी मोबाइल नंबरों की भी जानकारी देनी होगी।
 
दस्तावेज में कहा गया है कि इनके अलावा लोगों से पिछले 5 साल के दौरान इस्तेमाल किए गए सारे ई-मेल आईडी तथा विदेशी यात्राओं की जानकारी भी देनी होगी। उन्हें यह भी बताना होगा कि उन्हें किसी देश से निकाला तो नहीं गया था या उनके परिवार का कोई सदस्य आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं था?
 
इस दस्तावेज को औपचारिक तौर पर संभवत: शुक्रवार को प्रकाशित किया जा सकता है। औपचारिक प्रकाशन के बाद लोगों को इसके बारे में सुझाव एवं टिप्पणी देने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख