Hanuman Chalisa

अमेरिकी वीजा चाहने वालों के लिए बड़ी खबर...

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (10:26 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका सरकार अधिकार समूहों के साथ एक कानूनी वाद को निपटाने के बाद उन लोगों को वीजा के लिए दोबारा आवेदन दायर करने की अनुमति देगी जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के शुरुआती दिनों में देश में घुसने से रोक दिया गया था।
 
न्यूयॉर्क में एक संघीय अदालत में हुए समझौते के नियम शर्तों के तहत सरकार को उन सभी लोगों से संपर्क करना होगा जिन्हें 27 जनवरी से प्रभाव में आए राष्ट्रपति के पहले कार्यकारी आदेश पर सीमाओं से वापस लौटा दिया गया था।
 
हालांकि यह व्यवस्था आवेदकों को वीजा और मुआवजा मिलने की गारंटी नहीं देती, लेकिन यह सरकार को इन लोगों के दस्तावेजों पर विचार करते समय ‘सद्भावना’ से काम करने की बात कहती है।
 
इस व्यवस्था के साथ दरवीश बनाम ट्रंप मामला खत्म हो गया है। यह वाद दो इराकी लोगों ने दायर किया था जिन्हें प्रतिबंध के चलते न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था। अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन सहित कई अधिकार समूहों ने उनका प्रतिनिधत्व किया था।
 
यह मूल कार्यकारी आदेश को पहली कानूनी चुनौती थी और इसके चलते प्रतिबंध के आधार पर किसी को भी अमेरिका से बाहर निकालने पर कानूनी रोक लग गई थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख