Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें US President Donald Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 11 मई 2025 (10:32 IST)
India Pakistan Ceasefire : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम करने के लिए भारत और पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि उनके साहसिक कदमों से उनकी विरासत काफी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि युद्ध होता तो काफी विनाश हो सकता था। भारत और पाकिस्तान शनिवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। ALSO READ: India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत एवं दृढ़ नेतृत्व पर बहुत गर्व है जिसके पास यह जानने और समझने की ताकत, समझ और धैर्य है कि इस मौजूदा आक्रामकता को रोकने का समय आ गया था, जो बहुत से लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकती थी। उन्होंने कहा कि लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। आपकी विरासत आपके साहसी कार्यों से काफी मजबूत हुई है।
 
ट्रंप ने कहा कि मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका। हालांकि, इस पर चर्चा भी नहीं हुई है लेकिन मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी बढ़ाने के लिए कदम उठाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि.... क्या कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। ईश्वर भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को उनके अच्छे काम के लिए आशीर्वाद दें। ALSO READ: चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?
 
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।
 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। ALSO READ: सीजफायर क्या होता है? भारत और पाकिस्तान में सीजफायर की शुरुआत कब हुई?
 
विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात