Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी मंत्री ने चीन की इस योजना को बताया खतरनाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Wilbur Ross
वॉशिंगटन , बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (12:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने चीन की खुद को वैश्विक प्रौद्योगिकी नेक्सस में बदलने करने की योजना को भयावह करार देते हुए इसे अमेरिकी बौद्धिक संपदा के लिए खतरा बताया है।

प्रौद्योगिकी की बार-बार चोरी पर वस्त्र उद्योग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई एक बैठक के दौरान रॉस ने कहा कि यह बेहद बड़ी परेशानी है और यह दूर भी नहीं होने वाली।
 
रॉस ने कहा कि विकास योजना 'मेड इन चाइना 2025' का लक्ष्य अंतरिक्ष से दूरसंचार और दूरसंचार से रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक कारों तक हर उद्योग पर हावी होना है। वह विश्व का फैक्टरी फ्लोर रहा है और अब दुनिया के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र का भी केंद्र बनना चाहता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कितने दिनों से जेल में बंद हैं आसाराम