Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ने रूसी बैंक पर लगाया प्रतिबंध, उत्तर कोरिया की कर रहा था मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें North Korea
, शनिवार, 4 अगस्त 2018 (10:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने उत्तरी कोरिया के परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उठाए कदमों से बचने में उसकी मदद के लिए एक रूसी बैंक पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया।


अमेरिका के वित्त विभाग के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने कहा कि उत्तर कोरिया की गैर कानूनी वित्तीय गतिविधियों में मदद करने के लिए एक व्यक्ति और दो कंपनियां भी उसके निशाने पर हैं।

अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन न्यूचिन ने बयान में कहा, अमेरिका संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू करना जारी रखेगा और उत्तर कोरिया को मिलने वाली अवैध वित्तीय मदद को बंद करेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, तीन दिन में 8 आतंकियों का खात्मा