अमेरिकी संग्रहालय ने सू की से मानवाधिकार सम्मान छीना

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (09:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के हॉलोकास्ट स्मारक संग्रहालय ने म्यांमार की नेता आंग सान सू की पर रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ चल रहे जातीय सफाये को रोकने के लिए बहुत कम प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्हें दिया गया प्रतिष्ठित मानवाधिकार सम्मान वापस ले लिया है।
 
देश की सैन्य तानाशाही के खिलाफ अपने लंबे संघर्ष के कारण 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सू की को साहसी नेतृत्व और निरंकुशता का विरोध करने के दौरान व्यक्तिगत बलिदान देने, बर्मा (म्यांमार) के लोगों की आजादी तथा सम्मान के लिए लड़ने के लिए 6 साल पहले हॉलोकास्ट म्यूजियम एली विसेल पुरस्कार दिया गया था।
 
लेकिन संग्रहालय का कहना है कि म्यांमार की सेना द्वारा रोहिंग्या समुदाय के लोगों के खिलाफ नरसंहार के बढ़ते साक्ष्यों के कारण वह सू की को दिया सम्मान वापस ले रहा है।
 
संग्रहालय ने सू की को भेजे पत्र में कहा है कि सभी की भांति उन्होंने भी रोहिंग्या मामले में सू की से कार्रवाई की आशा की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि उनके राजनीतिक दल ने संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने से भी मना कर दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More