Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

हमें फॉलो करें ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (08:20 IST)
UK election results : ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। आम चुनाव के लिए 4 जुलाई को मतदान हुआ था। ALSO READ: मतदान से पहले बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, कहा ऐसा कुछ न करें जिससे पछताना पड़े
 
शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी ने 181 से ज्यादा सीटें जीत ली है जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी 29 सीटें ही जीत सकी है। देश में लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापसी लगभग तय नजर आ रही है।
 
मतदान के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को 650 सीटों में से 410 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया गया है। वहीं ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को 131 सीटें मिल सकती हैं। 
 
लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बढ़त से उत्साहित लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि लोकतंत्र का दिल मतदाताओं में धड़कता है। ब्रिटेन के लोग दिखावे की राजनीति को खत्म कर परिवर्तन के लिए तैयार हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले