मंगल पर भूकंप के दो झटके... वैज्ञानिक हैरान, NASA लगा खोजबीन में

Two tremors of earthquake on Mars ... scientists surprised
Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (17:06 IST)
भूकंप आमतौर पर पृथ्‍वी पर आते हैं, कभी सुना नहीं कि किसी दूसरे ग्रह पर भी भूकंप आते हैं। लेकिन अब मंगल ग्रह पर भूकंप की खबरें आ रही हैं।

दरअसल, मंगल ग्रह पर पिछले कुछ दिनों से रहस्यमयी भूकंप आने की खबरें आ रही हैं। खास बात यह है कि इससे पहले ऐसी घटना वैज्ञानिकों ने कभी देखी नहीं थी। लेकिन इन दो भूकंप ने वैज्ञानिकों भी हिलाकर रख दिया है।
लेकिन हाल ही में दो बड़े भयानक भूकंप दर्ज किए गए। इन दोनों भूकंपों की तारीखें और तीव्रता नासा (NASA) के इनसाइट लैंडर (InSight Lander) ने दर्ज की है। हालांकि यह माना जा रहा है कि लाल ग्रह के अंदर किसी तरह की ज्वालामुखीय घटना हो रही है। यह ग्रह काफी ज्यादा सक्रिय है।

InSight Lander ने नवंबर 2018 में मंगल ग्रह की सतह पर अपने कदम जमाए थे। तब से लेकर अब तक इसने कई मार्सक्वेक (Marsquakes) यानी मंगल ग्रह पर भूकंप दर्ज किए लेकिन हाल ही में दो बड़े स्तर के भूकंपों ने इस लैंडर को भी हिला दिया। इंग्लैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल में सीस्मोलॉजिस्ट एना होर्लेस्टन ने एक बयान में कहा कि यह बेहद बड़े और दूर तक असर दिखाने वाली गतिविधियां हैं। मंगल ग्रह पर आए अब तक के भूकंपों में सबसे भयानक और बड़े जो इंसानों ने दर्ज किए हैं।

पहले भूकंप को नाम दिया गया है S0976a. इसकी तीव्रता 4.2 थी। यह 25 अगस्त 2021 को आया था. इसका केंद्र मंगल ग्रह की सबसे बड़ी घाटी वैलेस मैरिनेरिस (Valles Marineris) थी। यह घाटी 4000 किलोमीटर लंबी है। लेकिन इसकी तीव्रता को इस घाटी के विपरीत दिशा में ग्रह के दूसरी तरफ मौजूद इनसाइट लैंडर (InSight Lander) ने दर्ज किया। इस घाटी में कई भूकंपीय फॉल्ट्स हैं। यह सौर मंडल का सबसे बड़ा कैनयन सिस्टम है। यहां प भूस्खलन भी होता रहता है।

दूसरे भूकंप का नाम है S1000a पहले भूकंप के 24 दिन बाद 18 सितंबर को आया। इसकी तीव्रता 4.1 थी। लेकिन इसका केंद्र पता नहीं चल पाया। यह भूकंप 94 मिनट तक मंगल ग्रह को कंपकंपाता रहा।

यह मंगल ग्रह पर अब तक दर्ज सबसे लंबी भूकंपीय गतिविधि थी। इनसाइट लैंडर (InSight Lander) के सीस्मोमीटर ने यहां पर धरती पर आने वाले भूकंपों की तरह दो तरह की तरंगों को महसूस किया। जिन्हें प्रेशर वेव्स (Pressure Waves) कहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

सोने में 1,800 की गिरावट 95,050 रुपए पर पहुंचे दाम

अगला लेख