अमेरिका के वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, ब्रेन डेड लोगों में लगाए गए सूअरों के दिल 3 दिनों तक सीने में धड़कते रहे

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (13:55 IST)
Photo - Twitter
न्यूयॉर्क। अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) के डॉक्टरों ने अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplantation) के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने दो ब्रेन डेड लोगों में सूअर के हृदयों को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया। इस प्रयोग के सफल होने की घोषणा करते हुए बीते मंगलवार को शोधकर्ताओं ने कहा कि मानव शरीर में किसी अन्य जानवर के अंग को ट्रांसप्लांट करना चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने जैसा है। 
 
शोधकर्ताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि जून और जुलाई में हुए तीन दिवसीय प्रयोग के दौरान मरीजों में लगाए गए हृदयों ने तीन दिनों तक सही ढंग से काम किया। इन मरीजों को वेंटीलेटर का इस्तेमाल करके जिंदा रखा गया। इस प्रयोग का सफल होना इस वजह से भी बड़ी बात है कि इसी साल मार्च में महीने में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसे जनवरी में ऑपरेशन के जरिए सूअर का दिल लगाया गया था। 
<

Successful heart xenotransplant experiments at @nyulangone set protocol for pig-to-human organ #transplantation. Congrats to the team at NYU on achieving this successful milestone to advance science, medicine & research towards achieving a zero waitlist. https://t.co/n93TwM8pzA pic.twitter.com/BReUnESaaO

— LiveOnNY (@LiveOnNewYork) July 12, 2022 >
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पहले एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल करते हुए पहले सूअरों के ह्रदय में पाए जाने वाले वायरस की जांच की, जिसके बाद जून में सूअर के दिल को एक मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया, इसी तरह दूसरे मरीज में सूअर का दिल करीब 2 माह के बाद 6 जुलाई को ट्रांसप्लांट किया गया। दोनों मरीजों को सर्जरी के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया, जहां उनकी 72 घंटों तक निगरानी की गई। शोधकर्ताओं ने बताया कि दोनों मरीजों में ट्रांसप्लांट किए गए हृदयों ने 3 दिनों तक ठीक ढंग से काम किया। 
 
यूनिवर्सिटी के शोध निदेशक डॉ. मोआजामि ने बताया कि किसी मानव के भीतर एक सूअर के दिल को धड़कते हुए देखना आश्चर्यचकित कर देने वाला अनुभव है। दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रतिदिन ट्रांसप्लांट के लिए अंगों की जरूरत पड़ती है और इन अंगों की कमी मानवजाति के लिए एक बड़ी समस्या है। ऐसे में सूअर के अंगों को एक संभावित विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। इस शोध पर अमेरिका के पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने बयान दिया है कि अगर अंगदान करने वाले लोग अधिक लोग होते तो जानवरों की आवश्यकता नहीं पड़ती।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

अगला लेख
More