सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की पूरी तैयारी, 2 सैन्य विमान और नौसेना का 1 जहाज तैनात : MEA

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (23:55 IST)
मंत्रालय की करीबी नजर
सूडान में भारी हिंसा
कई देशों से संपर्क
 
 
नई दिल्ली। हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने की सरकार की योजना के तहत भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार रखा है और भारतीय नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर पहुंच गया है।
 
विदेश मंत्रालय ने इस बारे में विवरण देते हुए कहा कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।
 
मंत्रालय ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आने के साथ वहां (सूडान में) सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत हर प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि हम सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
 
इसने कहा कि हम सूडान में फंसे और वहां से निकलना चाह रहे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ करीबी समन्वय कर रहे हैं।’’
 
विदेश मंत्रालय और सूडान में स्थित भारतीय दूतावास, सूडानी अधिकारियों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र और अमेरिका सहित अन्य के नियमित रूप से संपर्क में हैं।
 
इसने कहा कि हमारी तैयारियों के तहत और तेजी से इस मिशन को पूरा करने के लिए भारत सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे (विमान) अभी जेद्दा में उड़ान भरने के लिए तैयार रखे गए हैं और आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है।’’
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी, जो खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर भीषण लड़ाई होने के कारण अस्थिर बनी हुई है।
 
इसने कहा कि सूडानी वायु क्षेत्र सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है और जमीन पर आवाजाही करने में भी खतरा है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma symbolic photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More