ramcharitmanas
✕

ट्रंप टॉवर की 50वीं मंजिल पर लगी आग

Webdunia
रविवार, 8 अप्रैल 2018 (10:06 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टॉवर की 50वीं मंजिल पर आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।
 
 
न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में स्थित बहुमंजिली इमारत में शाम करीब 6 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 10 बजे) धुआं उठने लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बहुमंजिली इमारत के मालिक हैं जिसमें 'द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन' का मुख्यालय और एक पेंटहाउस है। घटना को देखते हुए इमारत के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया।
 
न्यूयॉर्क सिटी के दमकल विभाग ने ट्वीट कर इमारत की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में इमारत से धुआं उठता नजर आ रहा है। हालांकि दमकल विभाग के कर्मियों के वहां पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
 
ट्रंप ने खुद ट्वीट कर बताया कि आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'ट्रंप टॉवर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। दमकलकर्मियों (महिलाओं) ने शानदार काम किया। शुक्रिया!' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख