Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप टैरिफ की किस देश पर कितनी मार, इन 2 देशों पर लगा दिया 40 फीसदी शुल्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (12:13 IST)
Trump Tariff news in hindi : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के 70 से ज्यादा देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा कर दी। सबसे ज्यादा शुल्क सीरिया पर लगाया गया है। उसे 41 फीसदी टैरिफ देना होगा। म्यांमार और लाओस पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। शुल्क लागू करने की अंतिम तिथि एक अगस्त थी लेकिन अब इसे 7 अगस्त से लागू किया जाएगा।
 
ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क लगाया है। रूस से तेल और हथियारों की खरीदी के कारण भारत पर अतिरिक्त जुर्माने भी लगाया गया है। हालांकि यह अभी पता नहीं चला है कि भारत को कितना जुर्माना देना होगा। ALSO READ: ट्रंप ने 70 देशों पर लगाया टैरिफ, 40 फीसदी तक देना होगा शुल्क, 7 अगस्त तक छूट दी
 
लाओस और म्यांमार पर 40 प्रतिशत, कनाडा पर 35 और दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया गया तो पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत, श्रीलंका पर (20 प्रतिशत), जापान पर 15 प्रतिशत और ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है।
 
इजरायल, आइसलैंड, फिजी, घाना, गुयाना और इक्वाडोर में आयातित वस्तुओं पर 15% टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं स्विट्जरलैंड को 39 फीसदी शुल्क चुकाना होगा। ALSO READ: टैरिफ से नाराज भारत का ट्रंप को झटका, अमेरिका से नहीं खरीदेंगे F35 फाइटर जेट
 
पारस्परिक टैरिफ दरों में अधिक संशोधन शीर्षक वाले एक शासकीय आदेश में कहा गया है कि सूची में शामिल कुछ विदेशी व्यापारिक साझेदार अमेरिका के साथ सार्थक व्यापार और सुरक्षा समझौतों पर सहमत हो गए हैं या उन्हें पूरा करने की कगार पर हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बवाल के बीच बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को भी मिली कॉपी