Israel Hamas War : इसराइल से 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था रवाना

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (23:38 IST)
Third batch of Indian citizens leaves from Israel : इसराइल-हमास संघर्ष के बीच इसराइल छोड़ने के इच्छुक 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था शनिवार को एक विशेष उड़ान से स्वदेश के लिए रवाना हुआ।
 
‘ऑपरेशन अजय’ के तहत विशेष उड़ानें उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को शुरू की गईं, जो गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इसराइली शहरों पर किए गए भीषण हमलों के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर स्वदेश लौटना चाहते हैं। इन हमलों के कारण क्षेत्र में काफी तनाव पैदा हो गया है।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। 197 और यात्री भारत वापस आ रहे हैं। भारतीय दूतावास ने कहा था कि शनिवार को बेन गुरियन हवाई अड्डे से दो विशेष उड़ानें संचालित होंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार अपराह्न 5:40 बजे रवाना हुई। दूसरी उड़ान स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे निर्धारित है और इसमें 330 यात्री सवार हो सकते हैं।
 
स्वदेश के लिए 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 5.40 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8.10 बजे) रवाना हुआ। राजदूत संजीव सिंगला ने बताया, दूतावास इसराइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है जो देश छोड़ना चाहते हैं।

सिंगला ने बताया, हमने छात्रों, नर्स और व्यवसाई समेत अन्य लोगों से संपर्क किया है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवकों के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से संयमित रहने का आग्रह करते हैं।
 
इसराइल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा, दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों को लेकर अगले जत्थे के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ई-मेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश बाद की उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।

दूतावास के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चुना जाता है। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है।
 
इसराइल से पहली विशेष उड़ान गुरुवार को 212 लोगों को लेकर रवाना हुई। 235 भारतीय नागरिकों के दूसरा जत्थे ने शुक्रवार देर रात उड़ान भरी। अब तक कुल 644 भारतीय नागरिकों की इसराइल से निकासी हो चुकी है। इसराइल में नर्स, छात्रों, कई आईटी पेशेवरों और हीरा व्यापारियों समेत लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं।
 
सात अक्टूबर को गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों द्वारा इसराइल पर अभूतपूर्व हमले के बाद भारतीय नागरिकों की निकासी की शुरुआत हुई। हमास के हमले में इसराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि इसराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में कम से कम 1,900 लोग मारे गए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

CM भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में उठाया पंजाब-हरियाणा जल विवाद का मुद्दा

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का समय, राजनीतिक आलोचनाएं बाद में : सुप्रिया सुले

स्वच्छता की अनोखी पहल : प्लास्टिक के बदले गर्म खाना, कचरे के बदले सैनिटरी पैड

अगला लेख