Publish Date: Sat, 19 Aug 2017 (15:43 IST)
Updated Date: Sat, 19 Aug 2017 (15:46 IST)
क्या गधों को लग्जरी कारों की जरूरत होती है और क्या वे इनकी सवारी भी करते हैं? लेकिन फिर भी दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने कुछ गधों को पकड़ा है। इन पर कार चुराने का आरोप है।
दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने गधों को लक्जरी कार नदी पार कर करके जिम्बाब्बे में तस्करी करके ले जाते हुए पकड़ा है। तस्करी की यह कोशिश नाकाम कर दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस का कहना है कि पुलिस के हमले को देख कर कार तस्करी करने वाले 'संदिग्ध चोर' जिम्बाब्वे की ओर फरार हो गए।
पिछले साल दिसंबर में डरबन शहर से चोरी करके एक कार को इसी नदी से बरामद किया गया था। इस कार को भी गधों की मदद से नदी पार ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि इस अनूठे तरीके से कार तस्करी कौन सा आपराधिक गिरोह कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्सिडीज बेंज सी-220 कार लंपोपो नदी से बरामद की गई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई, जब गधों की मदद से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था।
एक अनुमान के अनुसार आधुनिक वाहनों में ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है। वाहन को स्टार्ट किया जाए तो सैटेलाइट की मदद से कार को ट्रैक किया जा सकता है। इसी से बचने के लिए गधों की मदद ली जा रही है।