टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (00:36 IST)
न्यूयॉर्क। भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, अमेरिका में एक प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठन 15 अगस्त को यहां टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराएगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन- न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट, 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के साथ शुरू होने वाले दिनभर के समारोहों की मेजबानी करेंगे।

टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जाएगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय तिरंगे के रंगों में रौशन किया जाएगा और दिन का अंत हडसन नदी पर एक शानदार क्रूज के साथ होगा जिसमें शीर्ष सरकारी अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भाग लेंगे।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने पिछले साल देश के स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह पहली बार था जब न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित गंतव्य पर भारतीय तिरंगा फहराया गया था। एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि संगठन का इरादा टाइम्स स्क्वायर पर हर साल तिरंगा फहराने का है क्योंकि इस आयोजन का अपना महत्व है।

वैद्य ने बताया, हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल हम, टाइम्स स्क्वायर पर जो तिरंगा फहराएंगे वह यहां फहराए गए अब तक के तिरंगों में सबसे बड़ा होगा। तिरंगा 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा होगा। पोल की ऊंचाई 25 फुट है।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल तिरंगा फहराएंगे। इस आयोजन में भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी एवं शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर 12 वर्षीय अभिमन्यु मिश्रा और 17 वर्षीय समीर बनर्जी को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पिछले महीने विंबलडन बॉयज का एकल फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया था।

कलाकार जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी मेहमानों में शुमार होंगे। वैद्य ने कहा कि भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में एफआईए 'अमेरिका में एकीकृत प्रवासी' पर केंद्रित एक अभियान शुरू कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

अगला लेख
More