sundarkand
✕

नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 15 की मौत, 83 घायल

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (19:25 IST)
मैदुगुरी। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर मैदुगुरी शहर में इस्लामिक आतंकवादी समूह बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी तथा 83 लोगों को घायल कर दिया है।


सेना के प्रवक्ता कर्नल ओन्येमा नवाचुक्वु ने सोमवार को बताया कि सैनिकों की बिल्ले शुवा और अलिकारीती गांवों के आसपास काजू बागान में जिहादियों के बीच रविवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर मुठभेड़ हुई। इस दौरान कई विस्फोट हुए।

मुठभेड़ में 1 सैनिक सहित 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 83 लोग घायल हो गए जिनका उपचार हो रहा है।
मुठभेड़ में बम से हमला करने वाले 7 हमलावरों के साथ 13 आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों ने वापस लौटते समय स्थानीय लोगों पर हमला किया।

मैदुगुरी में हुए इस हमले को अप्रत्याशित माना जा रहा है, क्योंकि सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने स्थायी युद्धविराम के उद्देश्य से विद्रोहियों के साथ बातचीत करने का फैसला लिया है। सरकार ने यह खुलासा नहीं किया कि वह बोको हराम के किस समूह के साथ बातचीत कर रही है और उसके किस समूह ने रविवार रात हमला किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख