चीन से युद्ध के खतरे के बीच ताइवान ने भारत को कहा- Thank You India

Webdunia
रविवार, 14 अगस्त 2022 (22:34 IST)
नई दिल्ली। ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव कम करने के भारत तथा कई अन्य देशों के आह्वान पर ताइवान ने रविवार को आभार जताया। अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा की प्रतिक्रिया में चीन द्वारा ताइवान के आसपास व्यापक स्तर पर सैन्य अभ्यास शुरू किए जाने के मद्देनजर भारत ने ताइवान जलडमरूमध्य में यथास्थिति को बदलने और एकतरफा कार्रवाई से बचने का आह्वान किया था।
चीन, ताइवान के अपना क्षेत्र होने का दावा करता है।
 
नई दिल्ली स्थित ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ताइवान की सरकार नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को संरक्षित करने के लिए अमेरिका, जापान और भारत सहित समान विचारधारा वाले अन्य सभी देशों के साथ करीबी संपर्क और समन्वय बरकरार रखते हुए अपनी आत्मरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगी। 
 
बयान में कहा गया कि ताइवान सरकार क्षेत्र में तनाव को कम करने और एकतरफा कार्रवाई से बचने का आह्वान करने वाले भारत समेत 50 से अधिक देशों का आभार व्यक्त करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More