सीरिया छोड़कर भागे राष्ट्रपति बशर, दमिश्क पर विद्रोहियों का कब्जा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 8 दिसंबर 2024 (10:07 IST)
Syria news in hindi : सीरिया में विद्रोह के बीच राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर भाग गए। विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क में घुसकर जमकर जश्न मनाया। दमिश्क के साथ ही अलेप्पो, होम्स, दारा, कुनीत्रा समेत कई शहरों में विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया। इस बीच सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने के लिए तैयार हैं। सीरियाई संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल आ सकता  है।  
 
मीडिया खबरों में दावा किया जा रहा है कि असद एक प्लेन में सवार होकर एक अज्ञात लोकेशन पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार पहले ही देश छोड़ चुका है। उनकी पत्नी, बच्चे और 2 साले रूस में हैं।
 
 
सीरिया की सीमा इराक, तुर्किये, जॉर्डन, लेबनान और इसराइल जैसे देशों से लगती है। ऐसे में इस पश्चिम एशियाई देश में जारी उथल पुथल पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हुई है। 
 
सीरिया मामले पर क्या बोले ट्रंप: इधर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीरिया में बहुत गड़बड़ी है, लेकिन वह हमारा दोस्त नहीं है। अमेरिका को इससे कोई मतलब नहीं है। ये हमारी लड़ाई नहीं है। हमें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए और इससे बाहर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि असद का सहयोगी रूस है, लेकिन वह इन दिनों यूक्रेन युद्ध में उलझा हुआ है। ऐसे में सीरिया में जो कुछ हो रहा है, उसमें रूस ज्यादा कुछ करने की स्थिति में नहीं है। रूस ने कई वर्षों तक सीरिया की रक्षा की।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More