Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर के सुयश का कमाल, बना स्वयंभू राजा, पिता को बनाया प्रधानमंत्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suyash Dixit
, बुधवार, 15 नवंबर 2017 (12:03 IST)
इंदौर के रहने वाले सुयश दिक्षित ने मिस्र और सुडान के बीच अपना राज स्थापित कर लिया है। इस इलाके को सुयश ने 'किंगडम ऑफ दीक्षित' नाम दिया है। सुयश ने खुद को राजा घोषित करते हुए झंडा भी लहरा दिया है। अब वो चाहता है कि संयुक्त राष्‍ट्र भी इस इलाके के लिए मान्यता दे।
 
Suyash Dixit
सुयश ने फेसबुक पर खुद को राजा घोषित करते हुए कहा कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए 319 किलोमीटर का सफर तय किया है। जब मैं मिस्र से निकला तो वहां शूट एंड साइट के ऑर्डर थे। मैं बड़ी मुश्किल से वहां से निकलकर यहां पहुंचा। यहां आने के लिए सड़क भी नहीं थी। ये इलाका पूरा रेगिस्तान से भरा है।
 
सुयश ने कहा कि लगभग 900 स्क्वायर मील का यह इलाका किसी देश का नहीं है। यहां आराम से रहा जा सकता है। उन्होंने अपने पिता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मिलिट्री हेड बनाया है। उन्होंने इस देश की वेबसाइट भी तैयार की है।
 
सुयश से पहले 2014 में जेरमी हीटन ने इस जगह पर अपना दावा किया था। लेकिन सुयश यूएन से मान्यता लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटियों ने डांस कर दी पिता को अंतिम बिदाई