Hanuman Chalisa

सावधान! ज्यादा चीनी खाने से जा सकती है याददाश्त

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2016 (15:00 IST)
ज्यादा चीनी खाने से मोटापा बढने की बात तो आमतौर पर सभी जानते हैं लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि चीनी की ज्यादा मात्रा मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर याददाश्त को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
 
न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा हाल ही में किए गए अनुसंधान में यह पता चला है कि चीनी की अत्यधिक मात्रा मस्तिष्क को प्रभावित करती है और तनाव बढ़ाती है। इसमें कहा गया है कि 50 ग्राम अर्थात 12 चम्मच से अधिक चीनी मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और इसकी कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है जिससे आगे चल कर याददाश्त में भी कमी आने का खतरा है।
 
विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता जयंती मनियम और मार्ग्रेट मोरिस ने कहा कि हम सब जानते हैं कि नींबू पानी और कोला जैसे मीठे पेय पदार्थ न सिर्फ कमर और दांत के लिए नुकसानदेह होता है लेकिन नवीनतम अनुसंधान में यह पता चला है कि चीनी दिमाग के उस हिस्से पर असर डालती है जो व्यवहार और याददाश्त के लिए जिम्मेदार है।
 
अनुसंधानकर्ता 15 दिनों से अधिक समय तक चूहों के तीन समूहों पर किए गए परीक्षण के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। अपने शोध के लिए वैज्ञानिकों ने चूहों के तीन समूह बनाए। पहले समूह के चूहों को नौ दिनों के लिए अलग थलग रखा गया। दूसरे समूह के चूहों को चीनी खिलाई गई जबकि तीसरे समूह के चूहों को स्वतंत्र छोड़ दिया गया।
 
वैज्ञानिकों ने 15 दिनों के बाद पाया कि स्वतंत्र छोड़े गए चूहों का समूह बाकी अन्य दो समूहों के मुकाबले अधिक स्वस्थ था। इसके बाद अलग रखे गए चूहे और चीनी खानेवाले चूहों के दिमाग की बारीकी से जांच की गयी तो वैज्ञानिकों ने पाया कि दोनों समूहों के चूहों के मस्तिष्क को काफी नुकसान पहुंचा है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अत्याधिक चीनी के सेवन से न्यूरोन्स के विकास के लिए जिम्मेदार न्यूरोड वन जीन प्रभावित होते हैं जो आगे चल कर अवसाद, तनाव और मूड स्विंग जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने युवाओं को अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

LIVE: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, गोविंद देव गिरी ने रखा एजेंडा

मिस्र के रेगिस्तान में मिला सैंकड़ों साल पुराना शहर