जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी, जानिए क्‍या है तीव्रता...

Webdunia
बुधवार, 16 मार्च 2022 (22:18 IST)
टोक्यो। उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर बुधवार शाम 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई। मियागी और फुकुशिमा प्रांतों के कुछ हिस्सों में एक मीटर तक समुद्री लहरें उठने की चेतावनी दी है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। वर्ष 2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने मियागी और फुकुशिमा प्रांतों के कुछ हिस्सों में एक मीटर तक समुद्री लहरें उठने की चेतावनी दी है। ‘एनएचके नेशनल टेलीविजन’ ने कहा कि कुछ इलाकों में सुनामी पहुंच चुकी है।

फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र का संचालन करने वाली टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संभावित नुकसान का पता लगा रहे हैं। पिछली त्रासदी में परमाणु संयंत्र का कूलिंग सिस्टम तथा अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा था।

टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल के बाद आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान, होंगी तीसरी महिला CM

live : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्‍यमंत्री, आप विधायक दल की बैठक में फैसला

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा भारत का मान बढ़ाया

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

अगला लेख
More