Hanuman Chalisa

सनकी हत्यारा निकला करोड़पति

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (20:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक होटल में गोलीबारी करने वाला 64 वर्षीय हमलावर स्टीफन पैडॉक होटल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद नेवाद में रिटायरमेंट कम्युनिटी में एक घर लेकर शांति से रह रहा था। बताया जाता है कि स्टीफन पैडाक करोड़पति था। उसके भाई के मुताबिक पैडॉक के पास करीब 20 मिलियन डॉलर की संपत्ति थी। 
 
हमलावर का भाई एरिक पैडॉक के मुताबिक उसका भाई अमीर था तथा वीडियो पोकर खेलने और नावों से घूमने तथा जुआ खेलने का शौकीन था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि उसके भाई कुछ बंदूकें थीं, जो वह आलमारी में रखता था, शायद उसके पास एक लंबी राइफल थी लेकिन वह स्वचालित हथियार नहीं था।
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने स्टीफन के कुल 34 हथियार जब्त किए हैं। इनमें से 16 हथियार होटल से और 18 उसके घर मेसक्वाइट से जब्त किया गया है। इन हथियारों में से कुछ स्वचालित हथियार अथवा सेमी ऑटोमेटिक राइफल्स भी हैं। मेक्सक्वाइट शहर गोल्फर और जुआरी के लिए मशहूर है।
 
एरिक ने कहा कि उसका भाई शांत स्वभाव का था। उसने नेवादा हिल्स में घर लिया, क्योंकि वहां जुआ वैध है। मध्य फ्लोरिडा में उमस के कारण वहां से नफरत करता था। उन्होंने कहा कि मेसक्वाइट पर वह अपनी महिला दोस्त के साथ रहता था लेकिन गोलीबारी के समय वह महिला टोक्यो में थी। लास वेगास की पुलिस ने कहा कि महिला के वापस यहां आने पर उससे भी पूछताछ  की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि महिला का इस हमले से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने कहा कि पैडॉक के पिता बैंक लुटेरे थे जो एफबीआई की वांछितों की सूची  में शामिल थे। हालांकि स्टीफन पैडॉक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्या है Epstein files का सच, यौन अपराधों के साथ ही खाते थे बच्चों का मांस, चौंकाने वाले खुलासे

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

पोलैंड के मंत्री ने खोल राज, पीएम मोदी ने किस तरह युक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

Pakistan में इमामबाड़े में आत्मघाती धमाका, 31 की मौत और 160 से अधिक घायल

अगला लेख