sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कर्मचारियों से कहा, जल्द मिलेगा छंटनी का नोटिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें US news in hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (10:24 IST)
US news in hindi : अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने औपचारिक रूप से अपने कर्मचारियों को सूचित किया कि मंत्रालय जल्द ही कुछ कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस भेजने वाला है। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के एक हालिया फैसले ने छंटनी शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया है, जबकि छंटनी की वैधता को चुनौती देने वाले मुकदमे पर सुनवाई अब भी जारी है।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि कई मंत्रालयों में बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। यह कदम संघीय सरकार के आकार को कम करने के व्यापक प्रशासनिक प्रयास का हिस्सा है। इसे मुख्यतः सरकारी दक्षता विभाग द्वारा अंजाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व पहले एलन मस्क करते थे।
 
मंत्रालय के प्रबंधन और संसाधन उप मंत्री माइकल रिगास ने एक बयान में कहा कि अगर कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, तो उन्हें सूचित किया जाएगा।
 
रिगास ने कहा कि हम उन्हें अमेरिका के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों की छंटनी की जाएगी।
edited by  : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव: इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद