श्रीलंका में सियासी संकट : राष्ट्रपति ने संसद को किया भंग, मध्यावधि चुनाव का रास्ता साफ

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (08:21 IST)
कोलंबो। सियासी संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ने संसद को भंग कर दिया है। संसद भंग किए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। एक अधिसूचना के जरिए 225 सदस्यों वाली संसद को भंग करने का फैसला किया गया।

रानिल विक्रमसिंघे की जगह महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाने पर राजनीतिक विवाद उठ खड़ा हुआ था। खबरों के एक मंत्री ने बताया कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि सरकार जनवरी में चुनाव करा सकती है।
 
श्रीलंका की 225 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 113 सदस्यों का विश्वास हासिल करना जरूरी होता है। इससे पहले शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए 'यूनाइटेड पीपल्स फ्रीडम अलायंस' यानि यूपीएफए प्रवक्ता केहेलिया रम्बुकवेला ने राजपक्षे का समर्थन करने वाले सांसदों की कुल संख्या प्रकट किए बिना कहा था कि उन्हें 105 से 106 सांसदों का समर्थन हासिल है। 
 
इससे साफ हो गया है कि सिरीसेना की पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है। राष्ट्रपति सिरीसेना ने 26 अक्टूबर को विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाकर चीन समर्थक माने जाने वाले महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

अगला लेख
More