हमारे पूर्वज बंदर नहीं कुछ और थे

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (12:43 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों के इस दावे से मानव विकास से जुड़ी सबसे बड़ी बहस सुलझती नजर आ रही है। जीव-विज्ञानी मानते हैं कि इंसानों के पूर्वज बंदर नहीं बल्कि कोई और है। दरअसल, दुनिया में इंसानों और अन्य जीवों के प्राचीन इतिहास को लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक तथ्य सामने आते रहे हैं। एक नए अध्ययन की मानें तो इंसानों का पूर्वज एक समुद्री जीव था। 
 
अब तक तो हम यही सुनते रहे हैं कि बंदर हमारे पूर्वज हैं। ऐसे में अब अचानक से नई बात कही जाएगी तो ताज्जुब होना स्वाभाविक है। पहले के जीव-विज्ञानी भी इस बात का दावा करते रहे हैं कि 'समुद्री स्पंज' इंसानों और दूसरे जीवों के सबसे पुराने पूर्वज रहे होंगे। यही नहीं इन वैज्ञानिकों ने समय-समय पर तर्क पेश किए कि इसके माध्यम से मानव विकास से जुड़ी जीव-विज्ञान की सबसे बड़ी बहस सुलझ सकती है। 
 
क्या है समुद्री स्पंज 
 
जीन से जुड़े इनके पिछले कुछ विश्लेषण देखें जाएं तो इस निष्कर्ष को समझने में आसानी होगी। 'समुद्री स्पंज' को कॉम्ब जेली के नाम से जाना जाता है। यह एक अमेरूदण्डी, पोरीफेरा संघ का समुद्री जीव है। यह मीठे एवं खारे पानी में पाया जाता है। यह जीव एक कालोनी बनाकर अपने आधार से चिपके रहते हैं। 
 
यह एक मात्र ऐसे जीव हैं जो चल फिर नहीं सकते हैं। ये लाल एवं हरे आदि कई रंगों के होते हैं। इनका शरीर पौधों की तरह शाखा-प्रशाखा युक्त होता है। इनके शरीर पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिससे होकर जल इनके शरीर में प्रवेश करता है, इन्हें ऑस्टिया कहते हैं। इनके अग्रभाग पर एक बड़ा छिद्र होता है, जिससे जल बाहर निकलता है, इसे उस्कुलम कहते हैं। 
 
इसका शरीर जेलीफिश जैसा होता है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के रिसर्चरों ने अपने नए शोध में इस भ्रम की स्थिति के कारण की पहचान की गई और खुलासा किया गया कि स्पंज ही सबसे पुराने पूर्वज हैं। इन शोधकर्ताओं ने 2015 और 2017 के बीच जारी किए गए सभी प्रमुख जीनोमिक डेटासेटों का विश्लेषण किया था।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के डेविड पिसानी ने बताया, 'तथ्य यह है कि स्पंज या कॉम्ब जेली में से कौन पहले आया, इसके बारे में परिकल्पना तंत्रिका तंत्र एवं पाचन तंत्र प्रणाली जैसी प्रमुख जंतु प्रणालियों के विकास से जुड़े पूर्णत: अलग इतिहास की तरफ इंगित करता है। पिसानी ने कहा, पशुओं के विकास क्रम की जड़ में शाखा के सही क्रम को जानना हमारे अपने विकास और पशुओं की शारीरिक संरचना के अहम पहलुओं के मूल रूप को समझने की बुनियादी जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More