Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोल के होटल में आग लगाई, 5 की मौत

Advertiesment
Seoul
सोल। सोल के एक होटल में आग लगाई जाने की घटना में शनिवार को 5 लोग मारे गए और 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति दोमंजिला होटल में कमरा नहीं दिए जाने से नाराज था और गुस्से में वह पास के सर्विस स्टेशन से कम से कम 10 लीटर पेट्रोल लाया और उसे ग्राउड फ्लोर में डालकर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी शराब पिए हुए था और इसीलिए उसे होटल में कमरा देने से इंकार किया गया था।
 
पडोसियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आरोपी की पहचान यू के रूप में की गई है और वह 53 वर्ष का है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल के 20 विधायकों की कुर्सी जाना तय, बहुमत फिर भी लेकिन साख गई




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi