सऊदी प्रिंस ने किया सरकार से गुप्त समझौता

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (15:46 IST)
दुबई। सऊदी अरब के प्रिंस तथा किंगडम होल्डिंग कंपनी के प्रमुख अलवलीद बिन तलाल ने जेल से रिहा होने के लिए सरकार के साथ एक गुप्त समझौता किया था।
 
प्रिंस तलाल ने ब्लूमबर्ग टेलीवीजन से साक्षात्कार में कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक अभियान के तहत तीन महीने तक हिरासत में रहने के बाद उन्होंने रिहाई के लिए सरकार के साथ एक गुप्त समझौता किया है।
 
प्रिंस के साक्षात्कार को आज टेलीविजन पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने सरकार के साथ समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इंवेस्टमेंट कंपनी में उनका अब भी 95 फीसदी शेयर हैं।
 
गौरतलब है कि प्रिंस तलाल को इस साल जनवरी के आखिर में रिहा किया गया था। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जांच के बाद कुल 11 राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

अगला लेख
More