भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 मई 2025 (18:18 IST)
Vladimir Putin will visit India : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के वास्ते भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की निंदा की और इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने (पुतिन) मोदी को आश्वासन दिया कि रूस आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने में भारत के साथ खड़ा है।
 
देश के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, भारतीय नेता ने रूसी राष्ट्रपति को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया है।
ALSO READ: Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्धविराम का ऐलान, यूक्रेन को दिया ईस्टर ब्रेक
राष्ट्रपति पुतिन ने इस निमंत्रण को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया है। इसमें कहा गया कि उन्होंने रूस और भारत के बीच संबंधों की रणनीतिक प्रकृति पर जोर दिया। बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच संबंधों पर किसी भी तरह के बाहरी प्रभाव से असर नहीं पड़ता है तथा ये सभी दिशाओं में आगे बढ़ते रहते हैं।
ALSO READ: ट्रंप ने जताई पुतिन और जेलेंस्की के रुख के प्रति निराशा, जानें युद्ध समाप्त करने को लेकर क्या कहा
सरकारी रेडियो ‘वेस्टी एफएम’ द्वारा जारी समाचार में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की निंदा की और इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने (पुतिन) मोदी को आश्वासन दिया कि रूस आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने में भारत के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने रूस के ‘विक्‍ट्री डे’ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

अगला लेख
More