Pahalgam terrorist attack : रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

Webdunia
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (18:07 IST)
Pahalgam terrorist attack  : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत ने 5 बड़े फैसले लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी है। इस बीच पाकिस्तान ने भी भारत को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। इस बीच रूस ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बयान दिया है। रूसी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान ने उस क्षेत्र में ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया है जहां भारत का एयरक्राफ्ट कैरियर कथित रूप से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों परमाणु देशों के बीच स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और ‘कुछ बड़ा हो सकता है।  यह चेतावनी न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर मानी जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहे हैं?
<

Pakistan orders 'NO-FLY ZONE where India's AIRCRAFT carrier heading'

'Something coming down' between the 2 nuclear states pic.twitter.com/uCKS0eH5oe

— RT (@RT_com) April 24, 2025 >
दुनिया के लिए बड़ी चेतावनी
रूस की मीडिया द्वारा दिया गया यह अलर्ट दुनियाभर के देशों के लिए एक चेतावनी जैसा है। दोनों देशों के बीच जिस तरह की बयानबाजी और सैन्य हलचल देखी जा रही है, उससे स्थिति अत्यंत संवेदनशील हो चुकी है। वैश्विक समुदाय अब इस संकट पर नजरें गड़ाए हुए है कि क्या दक्षिण एशिया एक और युद्ध की ओर बढ़ रहा है या फिर कूटनीतिक प्रयासों से कोई समाधान निकलेगा। लेकिन फिलहाल, हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और दोनों देशों के बीच किसी भी अप्रत्याशित घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पीएम मोदी ने दी बड़ी चेतावनी
पहलगाम हमले के बाद भारत ने बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक के बाद पाकिस्तान पर 5 सख्त फैसले लिए थे। इसके बाद आज बिहार में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आतंकियों की मिट्टी पलीद कर दी जाएगी। 

पुतिन ने पीएम को भेजा मैसेज
राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी। हम भारत के साथ हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। हम सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख