प्रतिबंधित सामग्री नहीं हटाने पर रूस ने फेसबुक और टेलीग्राम पर लगाया जुर्माना

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (10:11 IST)
मॉस्को। रूस के अधिकारियों ने प्रतिबंधित सामग्री हटाने में कथित तौर पर विफलता के चलते फेसबुक और टेलीग्राम एप पर जुर्माना लगाया है। इस कदम को देश में राजनीतिक असंतोष के बीच सोशल मीडिया मंचों को नियंत्रित करने के सरकार के बढ़ते प्रयासों का हिस्सा माना जा सकता है। मॉस्को की अदालत ने गुरुवार को फेसबुक पर 1.7 करोड़ रुबल और टेलीग्राम पर 1 करोड़ रुबल का जुर्माना लगाया। दोनों मंच किस प्रकार की सामग्री को हटाने में असमर्थ रहे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

ALSO READ: फेसबुक ने हटाया PIB का 'वैक्सीन से मौत' से जुड़ा फैक्ट चेक, सरकार नाराज
 
हाल के हफ्तों में दोनों मंचों पर दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले 25 मई को रूसी अधिकारियों ने गैरकानूनी समझी जाने वाली सामग्री नहीं हटाने के मामले में फेसबुक पर 2.6 करोड़ रुबल का जुर्माना लगाया गया था, वहीं 1 माह पहले प्रदर्शन का आह्वान करने वाली सामग्री नहीं हटाने के लिए टेलीग्राम पर 50 लाख रुबल का जुर्माना लगाया गया था।
 
इस साल की शुरुआत में रूस की सरकारी संचार निगरानी संस्था 'रोसकोम्नाडजोर' ने ट्विटर को गैरकानूनी सामग्री हटाने में कथित तौर पर विफल रहने के मामले में प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। अधिकारियों ने कहा था कि मंच बच्चों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री, मादक पदार्थ और 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी' से जुड़ी जानकारी को हटाने में विफल रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर इस साल हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे और इस प्रदर्शन के लिए समर्थन सोशल मीडिया के जरिए जुटाया गया था। इसके बाद रूस के अधिकारियों ने सोशल मीडिया की काफी आलोचना भी की थी, तभी से इन मंचों और सरकार के बीच तनातनी जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

हरियाणा को नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, भगवंत मान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण

अगला लेख