Daily Horoscope
✕

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Webdunia
रविवार, 19 मई 2024 (12:57 IST)
Red Hat CEO's statement regarding AI : रेड हैट भारत को दुनिया के तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक के रूप में देखती है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मैट हिक्स का कहना है कि देश का बढ़ता उद्यम आधार और तकनीकी नवोन्मेषी क्षमताएं आईबीएम के स्वामित्व वाली कंपनी के लिए रोमांचक संभावनाएं प्रदान करती हैं।
ALSO READ: मौसम के अनुमान सुधारने के लिए एआई इस्तेमाल करेगा भारत
एआई पर बहस और तकनीकी क्षेत्र की नौकरियों और वेतन पर इसके प्रभाव का जिक्र करते हुए हिक्स ने कहा, कृत्रिम मेधा (AI) पर अगर अच्छी तरह से काम किया जाता है, तो इससे बड़े पैमाने पर मूल्य सृजन होगा और किसी की कल्पना से परे यह नए उद्योगों को जन्म देगा।
 
एंटरप्राइज ओपन-सोर्स सॉल्यूशंस कंपनी रेड हैट का आईबीएम ने 2019 में लगभग 35 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। यह सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा है। भारत में यह कंपनी एक बड़े आधार के साथ काम कर रही है और एक रोमांचक बिंदु पर है जहां वह प्रौद्योगिकी भूमिकाओं के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है।
 
यह एक तेजी से बढ़ता बाजार है : उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत इस समय अपने बुनियादी सिद्धांतों के साथ दुनिया के सबसे मजबूत बाजारों में से एक है, जब मैं भारत में अवसरों को देखता हूं, एक, यह एक तेजी से बढ़ता बाजार है और इसमें उद्यम की जरूरतें हैं, इसलिए यह हमारे लिए बहुत उपयुक्त है। इसके अलावा मुख्य तकनीकी नवोन्मेषण आधार भारत में बड़े पैमाने पर मौजूद है, इसलिए ओपन सोर्स प्रौद्योगिकियों जैसी चीजों के माध्यम से पूरे देश तक पहुंचने में सक्षम होना, यही बात मुझे वास्तव में भारत के बारे में उत्साहित करती है।
 
एआई जैसे माध्यम क्षमता का विस्तार करेंगे : हिक्स ने कहा कि वह देश में मौजूद नवोन्मेषण क्षमताओं से ‘आश्चर्यचकित’ हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम अगले कुछ वर्षों में भारत में बहुत कुछ देखेंगे। उन्होंने कहा कि रेड हैट यह सुनिश्चित कर रही है कि व्यापक आधार पर निवेश बाजार में वृद्धि को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा, हमारी बिक्री या बाजार टीम के साथ इंजीनियरिंग में पहले से ही मजबूत उपस्थिति है। हमारे लिए एआई जैसे माध्यम क्षमता का विस्तार करेंगे।
ALSO READ: ऐतिहासिक एआई कानून को यूरोपीय संसद की हरी झंडी
एआई के प्रौद्योगिकी नौकरियों पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर हिक्स ने कहा, एआई पर यदि ठीक से काम किया जाए, तो यह मूल्य सृजन करेगा और नए उद्योग पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि सही तरीके से एआई के इस्तेमाल से उत्पादकता लाभ मिलेगा और अंतत: वेतन बढ़ेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अमेरिका, जर्मनी और इजराइल हुए UP के फल-सब्जियों के कायल, निर्यात बढ़ा

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

अगला लेख