भीषण गर्मी से पेरिस-लंदन में हाहाकार, टूटा 70 सालों का रिकॉर्ड, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (20:26 IST)
पेरिस। उफ! ये गर्मी। पेरिस, लंदन और यूरोप के तमाम इलाकों में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के मुंह से आजकल इसी से मिलते हुए यही शब्द निकल रहे हैं। हालत यह है कि तापमान यहां नए रिकॉर्ड बना रहा है और लू के थपेड़े लोगों को बुरी तरह परेशान कर रहे हैं। फ्रांस में तो गर्मी ने 7 दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि दुनिया के कई हिस्सों में ये हालात अब सामान्य तौर पर हो सकते हैं, लेकिन यूरोप- जहां वातानुकूलन का प्रयोग बेहद कम देखने को मिलता है- इस बढ़े हुए तापमान से निपटने के लिए तैयार नहीं दिखता।
ऐसे में पर्यटक सार्वजनिक फव्वारों के नीचे राहत पाने की कोशिश में जुट रहे हैं, वहीं अधिकारी और स्वयंसेवी भीषण गर्मी के इस वक्त में बुजुर्गों, बीमारों और बेघरों की मदद करते देखे जा रहे हैं। ब्रिटेन और फ्रांस में ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई हैं औंर फ्रेंच अधिकारियों ने यात्रियों से घर में ही रहने का अनुरोध किया है।
एक के बाद एक गर्मी यूरोपभर में रिकॉर्ड तोड़ रही है। गुरुवार अपराह्न पेरिस इलाके में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1947 में दर्ज 40.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी अफ्रीका से आ रही गर्म और सूखी हवा की वजह से तापमान अब भी बढ़ रहा है।
लंदन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। जर्मनी, नीदरलैंड्स, लक्जमबर्ग और स्विट्‍जरलैंड में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। बेल्जियम में भी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यहां रॉयल मिटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में मुख्य पूर्वानुमानकर्ता डेविड डेहेनावु ने गुरुवार को बताया कि पूर्वी शहर लेगे में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1833 से रखे जा रहे तापमान के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है।
जर्मनी और ऑस्ट्रिया में तापमान 40 डिग्री : जर्मनी में बुधवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और जर्मन मौसम सेवा को गुरुवार को तापमान के और बढ़ने की आशंका है।
 
ऑस्ट्रिया के स्टीरिया क्षेत्र में परिवार की जानकारी के बिना 2 साल का एक बच्चा खड़ी कार में चढ़ गया और वहीं सो गया। जब तक परिवार को पता चलता पानी की कमी की वजह से बच्चे की वहीं मौत हो गई थी। 
 
जारी हुआ स्मॉग अलार्म : नीदरलैंड्स में एक सरकारी स्वास्थ्य संस्थान ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में हवा में ओजोन के कारण ‘स्मॉग’ का उच्च स्तर देखने को मिल सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड द एनवॉयरमेंट ने गुरुवार को घनी आबादी वाले एम्सटर्डम, रॉटरडम और द हेग जैसे शहरों समेत क्षेत्र के लिये गुरुवार को 'स्मॉग अलार्म' जारी किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील ढेर

TTD का बड़ा बयान, तिरुपति के लड्डू प्रसादम की पवित्रता बहाल

Petrol Diesel Prices: Crude oil के दाम फिर बढ़े, जानें क्या हैं देश में पेट्रोल डीजल के भाव

भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, कैप्टन की मंगेतर पर लॉकअप में हुए अत्याचारों की खौफनाक कहानी

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कई स्थानों पर बारिश की संभावना

अगला लेख
More