मिस्र ने खोली रफाह क्रॉसिंग, गाजा को मिलेगी 200 ट्रक 'राहत', क्या है भारत का स्टैंड?

Webdunia
शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (13:13 IST)
Rafah Border crossing : इसराइल और हमास के बीच पिछले 15 दिनों से युद्ध चल रहा है। इस बीच मिस्र ने संयुक्त राष्‍ट्र और अमेरिका की मदद से रफाह क्रॉसिंग खोल दी है। जल्द ही 200 से ज्यादा ट्रकों के माध्यम से राहत सामग्री गाजा पहुंच जाएगी।
 
इसराइल द्वारा खाना, पानी, बिजली की आपूर्ति बंद करने के बाद से ही गाजा के लोग इन चिजों के लिए तरस रहे हैं। यह सीमा खुलने से गाजा के 35 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
 
मानवीय संकट से गुजर रहे गाजा की मदद से लिए अमेरिका, भारत, रूस समेत दुनिया भर के कई देश आगे आए हैं। कई अरब देश भी गाजा राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि रफाह क्रॉसिंग बंद होने की वजह से हालांकि यह मदद गाजा तक नहीं पहुंच पा रही थी।

फिलिस्तीन की मदद करता रहेगा भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से फोन पर बात कर गाजा के अस्पताल में हुई घटना पर दुख जताया था। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी देत हुए लिखा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
 
हम फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे। क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की। इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।
 
2000 से 2023 तक भारत ने लगातार फिलिस्तीन की मदद की है। 29.5 मिलियन डॉलर की मदद भारत की तरफ से की जा चुकी है।
 
रफाह क्रॉसिंग क्या है : रफाह क्रॉसिंग गाजा पट्टी के दक्षिण में स्थित एक बॉर्डर क्रॉसिंग है जो गाजा पट्टी को मिस्र के सिनाई रेगिस्तान से जोड़ती है। इस पर मिस्र और हमास का नियंत्रण है। गाजा पट्टी क्षेत्र में इसके अतिरिक्त इरेज और केरेम शलोम नामक 2 अन्य बॉर्डर क्रॉसिंग हैं। दोनों ही इसराइल को गाजा पट्टी से जोड़ती है।
 
क्यों महत्वपूर्ण है यह क्रॉसिंग : युद्ध की वजह से से इरेज और केरेम शलोम क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। ऐसे में रफाह क्रॉसिंग के जरिए ही गाजा पट्टी के लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

अगला लेख
More