कई दशकों पुराने इस ताबूत में विदा होंगी महारानी एलिजाबेथ

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (15:36 IST)
लंदन, ब्रिटेन में सर्वाधिक समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत इंग्लिश ओक से बना है, जिस पर सीसे की परत है और इसे दशकों पहले बनाया गया था। स्काई न्यूज के अनुसार, ताबूत राजपरिवार के सैंड्रिंघम एस्टेट के ओक वृक्ष की लकड़ी से राज परंपरा के अनुसार निर्मित है।

टेलीग्राफ के अनुसार, यह मूल रूप से तीन दशक पहले विशेषज्ञ फर्म हेनरी स्मिथ द्वारा बनाया गया था। ताबूत बनाने की सटीक तारीख का रिकॉर्ड तब खो गया था जब 2005 में हेनरी स्मिथ का नियंत्रण एक अन्य फर्म ने अपने हाथ में ले लिया था। इसके निर्माण के बाद से यह उन दो अलग-अलग कंपनियों की देख-रेख में रहा है जो राजपपरिवार के सदस्यों की अंत्येष्टि का काम देखती हैं।

यह ताबूत किसी सामान्य ताबूत की तुलना में बहुत भारी है। इसे ले जाने के लिए छह लोगों की जगह आठ लोगों की आवश्यकता होती है, जो सशस्त्र बलों से होंगे। शाही परिवार के सदस्यों के शवों को खास ताबूतों में रखने की प्रथा कम से कम महारानी एलिजाबेथ प्रथम के समय से सैकड़ों साल पहले की है।

सीसा का उपयोग करने से ताबूत को नमी से बचाया जा सकता है और इससे इसके अपघटन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। बर्मिंघम स्थित कॉफिन वर्क्स संग्रहालय की प्रबंधक सारा हेस का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल, प्रिंस फिलिप और राजकुमारी डायना के लिए ऐसे ही ताबूत इस्तेमाल किए गए थे। उन्होंने कहा कि इसमें शव को यथासंभव लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकता है क्योंकि यह अपघटन की प्रक्रिया को धीमा करता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख
More