बाजवा ने 14 खूंखार आतंकवादियों की मौत की सजा की पुष्टि की

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (23:08 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने 14 खूंखार आतंकवादियों को मौत की सजा दिए जाने की शुक्रवार को पुष्टि की। ये आतंकवादी सुरक्षा बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले करने और निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
 
 
सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि 2014 में पेशावर के एक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद विशेष सैन्य अदालतों की स्थापना की गई थी। इन्हीं अदालतों ने आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई है।

बयान में कहा गया कि 20 अन्य आतंकवादियों को अदालतों ने जेल की सजा सुनाई है। सेना के अनुसार कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) ने 14 खूंखार आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाए जाने की पुष्टि की है। ये आतंकवादी आतंकवाद से जुड़े नृशंस अपराधों में शामिल थे।
 
बयान में बताया कि इन सभी को सुरक्षा बलों और पाकिस्तान की अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमला करने, शैक्षणिक संस्थान, पुलिस स्टेशन और संचार ढांचों को तबाह करने और निर्दोष लोगों की जान लेने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

सेना ने कहा कि कुल मिलाकर इन आतंकवादी गतिविधियों में सुरक्षा बलों के 13 जवान और 3 नागरिकों समेत 16 लोगों की मौत हो गई थी और 19 अन्य घायल हो गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More