Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

ब्रिटेन में गर्भवती पुरुष ने दिया बेटी को जन्म

हमें फॉलो करें ब्रिटेन में गर्भवती पुरुष ने दिया बेटी को जन्म
लंदन , रविवार, 9 जुलाई 2017 (14:49 IST)
लंदन। ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है जब 21 वर्षीय एक पुरुष ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने के दौरान एक शुक्राणु दाता के सहयोग से किया।
 
इस साल की शुरुआत में एक शुक्राणु दाता के सहयोग से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद से हायडेन क्रास दुनिया भर में सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया है।
 
क्रास ने बताया कि उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई परी है। क्रॉस ने 16 जून को ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में  ऑपरेशन के जरिए बेटी को जन्म दिया। लिंग परिवर्तन करा कर महिला से पुरुष बने क्रॉस कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरूष के रूप में रह रहे हैं।
 
हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था जिसमें 4,000 पाउंड का खर्च आता है। इससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और इस कारण भविष्य में शुक्राणु की मदद से वह बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे। फेसबुक के जरिए उन्हें शुक्राणुदाता मिला और वह गर्भ धारण करने में सफल रहे।
 
लड़की को जन्म देने के बाद क्रॉस अब जल्द से जल्द पूरी तरह से लिंग परिवर्तन कराने की प्रक््िरया से गुजरना चाहती हैं। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगा थर्ड एसी का लोअर बर्थ