Publish Date: Sat, 31 Mar 2018 (11:19 IST)
Updated Date: Sat, 31 Mar 2018 (11:23 IST)
रोम। पोप फ्रांसिस ने गुड फ्राइडे के मौके पर रोम में कहा कि वे शर्मिंदा हैं कि युवा पीढ़ी को विरासत में ऐसी दुनिया मिलेगी, जो विभाजनों और युद्धों से पीड़ित है।
ईसाइयों के धर्मगुरु ने कहा कि दुनिया अहंकार से बर्बाद हो गई है जिसमें युवा, बीमार और बुजुर्ग लोग उपेक्षित हो गए हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 20,000 लोग हाथों में मोमबत्तियां लिए धार्मिक अनुष्ठान के लिए रोम के कोलोसियम के आसपास एकत्रित हुए। आतंकवाद विरोधी गिरफ्तारियों के बाद इटली की राजधानी रोम में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
इटली के गृहमंत्री मार्को मिन्निती ने इस सप्ताह देश में हमले के खतरे की चेतावनी दी है। रोम में सुरक्षा के लिए करीब 10,000 अधिकारी तैनात किए गए हैं। (भाषा)