dharma sangrah

पोप फ्रांसिस ने मांगी माफी, महिला के हाथ पर मारा था थप्पड़

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (09:27 IST)
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करने के दौरान उन्हें पकड़ लेने वाली महिला के हाथ पर थप्पड़ मारने को लेकर उससे माफी मांगी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने अपने भाषण में ‘महिलाओं के खिलाफ हर तरह की हिंसा’ की निंदा की।
 
महिला प्रशंसक के हाथ से खुद को छुड़ाने के लिए उसके हाथ पर थप्पड़ मारते नाराज पोप की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वे नए साल की पूर्व संध्या पर कैथोलिक धर्मावलंबियों के बीच पहुंचे थे कि इस बीच उस महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया।
 
फ्रांसिस ने महिला के हाथ से खुद को छुड़ाने के लिए उसके हाथ पर थप्पड़ मारने के अपने आचरण के लिए माफी मांगी। उन्होंने वैटिकन में सामूहिक प्रार्थना से पहले कैथोलिक चर्च में कहा कि हम कई बार अपना आपा खो देते हैं। मेरे साथ भी ऐसा होता है। मैं कल के बुरे दृष्टांत के लिए माफी मांगता हूं।
 
टि्वटर पर भी लोगों ने पोप की तत्काल कार्रवाई पर टिप्पणी की। फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर पर बच्चों का अभिवादन किया और वे जब मुड़े तब एक महिला कुछ चिल्लाई और उनका हाथ पकड़ लिया। पोप नाराज हो गए और उन्होंने महिला के हाथ पर थप्पड़ जड़ दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

दतिया भाजपा पर एक्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा से आशुतोष तिवारी की मुलाकात, बोले नरोत्तम, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को, OJAS पोर्टल पर मिलेंगे कॉल लेटर

LIVE: संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

'पद के लायक हूं या नहीं, जल्द बताऊंगा'... यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना क्यों हैं इतने दुखी?

अगला लेख