Hanuman Chalisa
✕

बलात्कार तो बलात्कार होता है, इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए: मोदी

Webdunia
गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (07:32 IST)
लंदन। कठुआ और उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर देशभर में आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बलात्कार, बलात्कार होता है और उसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
 
सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में बुधवार को यहां 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपनी बेटियों से पूछते हैं कि वो क्या कर रही हैं, कहां जा रही हैं। हमें अपने बेटों से भी पूछना चाहिए। जो व्यक्ति ये अपराध कर रहा है, वह भी किसी का बेटा है।' 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं इस सरकार और उस सरकार में बलात्कार की घटनाओं की संख्या की गिनती में कभी शामिल नहीं हुआ। बलात्कार, बलात्कार है, चाहे वह अब हुआ या पहले हुआ हो। यह बेहद दुखद है। बलात्कार की घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं करें।' 
 
उन्होंने कहा कि किसी बेटी से बलात्कार देश के लिए शर्म का विषय है। मोदी का यह बयान जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार की घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश के बीच आया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख