Publish Date: Mon, 04 Sep 2017 (08:55 IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2017 (08:56 IST)
इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए स्वदेश लौटेंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने 2007 के बेनजीर हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को मुशर्रफ को भगोड़ा करार दिया था। मुशर्रफ ने मीडिया को जारी किए गए एक बयान में रविवार को कहा कि रावलपिंडी आतंकवाद रोधी अदालत का फैसला उनके खिलाफ नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘जब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगा, तब मैं निश्चित तौर पर पाकिस्तान लौटूंगा और मुकदमे का सामना करूंगा। इस मामले में मुझे फंसाया गया है जबकि इस दर्दनाक मौत से मेरा कोई लेना देना नहीं है।’ इस मामले में उन पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। वह दुबई में स्वनिर्वासन में हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 04 Sep 2017 (08:55 IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2017 (08:56 IST)