Hanuman Chalisa

पेरिस हमले के दोषी अब्देसलाम को 20 साल की कैद

Webdunia
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (17:49 IST)
ब्रुसेल्स। बेल्जियम की एक अदालत ने सोमवार को सालाह अब्देसलाम को ब्रुसेल्स में पुलिस के साथ गोलीबारी मामले में आतंकवाद से संबद्ध हत्या के प्रयास का दोषी करार दिया और उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई। सालाह पेरिस हमले का एकमात्र जीवित बचा संदिग्ध है।

राजधानी ब्रुसेल्स स्थित अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस आतंकवादी घटना में जिहादी सालाह अब्देसलाम और उसके साथी सोफियान अयारी की संलिप्तता को लेकर 'कोई संदेह नहीं है'। अभियोजकों ने अपनी दलील में दोनों के लिए 20 साल जेल की सजा की मांग की थी।
 
बहरहाल न तो 28 वर्षीय अब्देसलाम और न ही अयारी (24) फैसले के वक्त अदालत में मौजूद थे। फ्रांस की जेल में कैद अब्देसलाम के खिलाफ पेरिस हमलों को लेकर अलग से चल रही सुनवाई लंबित है। वर्ष 2015 में हुए इस हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी। पेरिस हमलों के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने 15 मार्च, 2016 को ब्रसेल्स के फॉरेस्ट इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था और इस दौरान हुई गोलीबारी में चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे।
 
अब्देसलाम बेल्जियम मूल का फ्रांसीसी नागरिक है। पेरिस हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी सेल से संबद्ध आत्मघाती बम हमलावरों ने ही 22 मार्च को ब्रुसेल्स हवाईअड्डा और एक मेट्रो स्टेशन पर हमला किया था, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। फैसले में कहा गया कि अब्देसलाम ने अपनी मां को संबोधित कर एक पत्र लिखा था जिसमें उसने लिखा कि अल्लाह ने मुझे रास्ता दिखाया और मेरी राह खोलने के लिए उसने मुझे भी अपने मुलाजिमों में शामिल किया। यही वजह है कि मैं अल्लाह के दुश्मनों से अपनी पूरी ताकत से लड़ा।
 
उसने कहा कि मेरे भाई ब्राहिम ने खुदकुशी नहीं की। वह इस्लाम का सूरमा है। ब्राहिम ने पेरिस हमलों के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। फैसले को देखते हुए बेल्जियम पुलिस ने वहां की अदालत 'पैलेस ऑफ जस्टिस' भवन के आसपास कड़ी सुरक्षा की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

LIVE: स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

Gujarat TAT-HS Exam Date: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने का इंतजार खत्म, 2 अगस्त को होगी परीक्षा; जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

अगला लेख